BCCI ने जारी किया श्रेयस अय्यर की हेल्थ का ताज़ा अपडेट
स्प्लीन लैसरेशन इंज़री के कारण सिडनी के अस्पताल में भर्ती श्रेयस अय्यर की हेल्थ को लेकर बीसीसीआई ने ताज़ा अपडेट जारी किया है। बीसीसीआई ने बताया, "चोट की पहचान तुरंत कर ली गई...ब्लीडिंग तुरंत रोक दी गई। अय्यर की हालत अब स्थिर है और वह लगातार निगरानी में रहेंगे...दोबारा स्कैन हुआ है और हालत में काफी सुधार दिखा है।"