BCCI ने टीम इंडिया को 15 महीनों में 3 प्रमुख खिताब जीतने के लिए दिए ₹204 करोड़
बीसीसीआई ने पिछले 15-महीनों में टीम इंडिया को 3 प्रमुख खिताब जीतने के लिए कुल ₹204 करोड़ दिए हैं। भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद बीसीसीआई ने ₹125 करोड़ की पुरस्कार राशि का एलान किया था। इस साल चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर ₹58 करोड़ मिले थे। एशिया कप जीतने पर ₹21 करोड़ का एलान हुआ है।