बीसीसीआई ने रविवार को पूर्व भारतीय पेसर आरपी सिंह और पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को पुरुष टीम की चयन समिति में शामिल किया। पूर्व तेज़ गेंदबाज़ अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली इस समिति में पूर्व ओपनर शिव सुंदर दास और पूर्व विकेटकीपर अजय रात्रा भी शामिल हैं। गौरतलब है, बीसीसीआई की 94वीं वार्षिक आम बैठक रविवार को मुंबई में हुई।