BCCI ने महिला विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को ₹51 करोड़ देने का किया एलान

बीसीसीआई ने महिला वनडे विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को ₹51 करोड़ की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। गौरतलब है, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला विश्व कप का खिताब जीता है। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने पर बीसीसीआई ने ₹125 करोड़ की पुरस्कार राशि दी थी।