BCCI ने विराट कोहली को 'IPL 18' मोमेंटो से किया सम्मानित
आईपीएल-2025 की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान शनिवार शाम बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को 'आईपीएल 18' मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सेरेमनी में विराट कोहली ने केकेआर के सह-मालिक व ऐक्टर शाहरुख खान के साथ 'झूमे जो पठान' गाने पर डांस किया। आईपीएल-2025 का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है।