BCCI ने सभी आईपीएल टीम और खिलाड़ियों को जारी की चेतावनी, क्या है मामला?

बीसीसीआई ने सभी आईपीएल टीमों और खिलाड़ियों को हैदराबाद के एक संदिग्ध बिज़नेसमैन की भ्रष्टाचार संबंधी गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की है। क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिज़नेसमैन की गतिविधियां संदिग्ध हैं और वह आईपीएल में शामिल लोगों को भ्रष्ट गतिविधियों में फंसा सकता है। बकौल रिपोर्ट, इस बिज़नेसमैन का सट्टेबाजों और बुकीज़ से संपर्क है।