BCCI पर भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी, बोले- रोहित की कप्तानी छीनना अपमानजनक
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भारतीय ओपनर रोहित शर्मा से कप्तानी छीने जाने पर बीसीसीआई की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "यह उनका अपमान लगता है। टीम में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। कप्तानी छीनने...का कोई वाजिब कारण नहीं दिखता।" तिवारी ने कहा, "आप कप्तान से क्या उम्मीद करते हैं?...नतीजों की उम्मीद करते हैं...रोहित ने वो नतीजे दिए हैं।"