BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने अंडर-19 एशिया कप 2026 फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के आक्रामक जश्न का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके जुझारूपन और आत्मविश्वास को दर्शाता है। दरअसल, खिलाड़ियों के जश्न की खेल विशेषज्ञों ने आलोचना की है। भारत ने 8 विकेट गंवा कर आखिरी गेंद पर जीत हासिल की।