ब्रह्मपुत्र क्रैकर ऐंड पॉलिमर लिमिटेड (बीसीपीएल) ने ग्रैजुएट्स और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 70 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bcplonline.co.in पर 12 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। ग्रैजुएट्स के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹9,000 का स्टाईपेंड दिया जाएगा।