BEL ने प्रोबेशनरी इंजीनियर के 340 पदों पर निकाली भर्ती, ₹1.4 लाख तक मिलेगी सैलरी
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने प्रोबेशनरी इंजीनियर के 340 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हो गई है और इसकी अंतिम तिथि 14 नवंबर है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रोबेशनरी इंजीनियर (II ग्रेड) के पद पर ₹1.4 लाख/माह तक का वेतन मिलेगा।