inshorts

रॉकेट की रफ्तार से भागे डिफेंस स्टॉक्स, BEML में 17% की तेजी; BDL व HAL में भी शानदार बढ़त

शुक्रवार को बाज़ार में गिरावट के बीच डिफेंस शेयरों में ज़ोरदार खरीदारी देखने को मिली जिससे निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स करीब 4% चढ़ गया। वहीं, BEML के शेयर 17% उछलकर 52-सप्ताह के नए हाई पर पहुंच गए जबकि पारस डिफेंस व सोलर इंडस्ट्रीज़ में 6% से ज़्यादा, BDL में 5% और HAL में 4% की तेज़ी दर्ज की गई।