ग्लोबल फर्म बर्नस्टीन ने कोफोर्ज, HCL Tech और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कोफोर्ज के शेयरों के लिए ₹2,750 का टारगेट प्राइस दिया जो मौजूदा स्तर से करीब 28% ज़्यादा है। फर्म ने HCL Tech के शेयर के लिए ₹1,650 जबकि पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर के लिए ₹7,000 का टारगेट प्राइस रखा है।