बीएचईएल ने बताया है कि उसने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹27,350 करोड़ (अस्थाई) का राजस्व दर्ज किया जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 19% अधिक है। कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में उसकी कुल ऑर्डर बुक ₹1,95,922 करोड़ हो गई। कंपनी के स्टॉक ने एक महीने में 10% से ज़्यादा का रिटर्न दिया है।