BHU के हॉस्टल में 'चिकन करी' से निकली छिपकली, छात्रों का फूटा गुस्सा; मेस-कैंटीन बंद
उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के डालमिया छात्रावास में बुधवार को चिकन करी में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से गुस्साए छात्रों ने मेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वार्डन और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के लोग पहुंचे और मेस-कैंटीन बंद कर जांच शुरू की। खाना खाने वाले छात्रों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।