BHU में ग्रुप C जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर निकली भर्ती, 22 अप्रैल तक करें आवेदन

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में ग्रुप C जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती निकली है। पात्र उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए जबकि ओबीसी को 3 वर्ष और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।