BJP ऑफिस के बाहर हुए धमाके में ISI कनेक्शन, पुर्तगाल-जर्मनी से रची गई साज़िश; 5 गिरफ्तार
चंडीगढ़ में सेक्टर-37 स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाके के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि इसके पीछे आईएसआई का हाथ था। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उनके मॉड्यूल को पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे विदेशी हैंडलर्स नियंत्रित कर रहे थे।