दिल्ली में बीजेपी की पार्षद मुनेश ढेड़ा ने रात में एक पार्क का दौरा किया और अंधेरे में बैठे लड़के-लड़कियों को देखकर उन्हें पुलिस के हवाले करने की धमकी दी। उन्होंने कपल से पहचान-पत्र दिखाने को कहा और ज़ोर-ज़ोर से डांटती भी नज़र आईं जबकि कपल ने कहा कि दोनों बालिग हैं। कई लोगों ने इसे 'मोरल पुलिसिंग' बताया है।