BJP ने अपने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप, 17 दिसंबर को सदन में रहने को कहा

बीजेपी ने अपने सांसदों को 17 दिसंबर को लोकसभा में उपस्थित रहने का व्हिप जारी किया है। बीजेपी के मुताबिक, 17 दिसंबर को लोकसभा में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा एवं पारित होना है जिसके मद्देनज़र पार्टी के सांसदों को 3-लाइन का व्हिप जारी किया गया है। बीजेपी ने हर परिस्थिति में पार्टी का समर्थन करने के लिए कहा है।