BJP ने एक्सपायर्ड सेलाइन दवा चढ़ाने से हुई महिला की मौत पर की CM ममता के इस्तीफे की मांग
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर मेडिकल कॉलेज में एक महिला की एक्सपायर्ड सेलाइन दवा चढ़ाने के चलते हुई मौत के मामले में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते ममता आरोपों से खुद को मुक्त नहीं कर सकतीं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।"