पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की दिल्ली के 5 स्टार होटल में सगाई और कपूरथला हाउस में शादी होने के बाद दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल का 'शादी करेंगे तो सिंपल करेंगे' वाला पुराना वीडियो शेयर किया है। दिल्ली बीजेपी ने लिखा, "आप अपने घर की शादियां धूमधाम से करिए...किसी को कोई आपत्ति नहीं है...मगर ऐसे झूठ बोलकर नहीं।"