BJP बंदूक के बल पर लोगों को राष्ट्रगान के लिए खड़े होने पर मजबूर कर रही: महबूबा मुफ्ती

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी लोगों को बंदूक के बल पर राष्ट्रगान में खड़े होने के लिए मजबूर कर रही है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे छात्र जीवन की याद आती है जब हम राष्ट्रगान के लिए खुद खड़े होते थे। तब कोई ज़बरदस्ती नहीं थी। यह उनकी विफलता है।"