Blinkit के डिलीवरी बॉयज़ ने एमपी में बीजेपी नेता के घर पर की मारपीट, महिलाओं से की बदसलूकी
भोपाल (एमपी) में पेमेंट विवाद के बाद शनिवार को क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के 12 से अधिक डिलीवरी बॉयज़ लाठी-डंडे लेकर बीजेपी नेता के घर पहुंचे और लोगों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की। घटना का वीडियो सामने आया है। वहीं, केस दर्ज होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।