एक महिला ने क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म ब्लिंकिट के डिलीवरी एजेंट पर सामान देते समय गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। महिला ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "डिलीवरी वाले ने मुझे गलत तरीके से छुआ।" वहीं, ब्लिंकिट ने कार्रवाई करते हुए डिलीवरी पार्टनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है।