करनाल (हरियाणा) में जीटी रोड पर तेजेंद्रा पेट्रोल पंप पर बुधवार को डीज़ल में बड़ा फर्ज़ीवाड़ा सामने आया। 70 लीटर की टंकी वाली बीएमडब्ल्यू कार के चालक को पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी ने 76 लीटर तेल की पर्ची थमा दी। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में गाड़ी की टंकी से डीज़ल बाहर निकाला गया तो तेल 57 लीटर ही मिला।