BMW को पुणे में बीच सड़क पर रोककर पेशाब करने लगा युवक, शख्स को दिखाया प्राइवेट पार्ट
पुणे (महाराष्ट्र) में कथित तौर पर नशे में धुत एक युवक अपनी बीएमडब्ल्यू कार को बीच सड़क पर रोककर पेशाब करने लगा और वीडियो बना रहे शख्स को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। वहीं, कार में सवार दूसरे युवक के हाथ में बीयर की बोतल नज़र आई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।