boAt के IPO से पहले फाउंडर्स के इस्तीफे पर अमन गुप्ता ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

₹1,500 करोड़ के आईपीओ से पहले अमन गुप्ता और समीर मेहता ने boAt में अपने एग्ज़िक्यूटिव रोल छोड़ दिए हैं जिसके बाद अमन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि अफवाहों और चर्चाओं के बीच वे बस पीछे बैठकर शो देख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा, "बंदर सर्कस करते हैं लेकिन शेर खामोशी से चलता है।"