BP चेक करते समय अक्सर होती हैं 3 गलतियां जिससे गलत आती है रीडिंग, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बीपी चेक करते समय लोग अक्सर ऐसी गलतियां करते हैं जिससे रीडिंग गलत आती है। कार्डियोपल्मोनरी थेरेपिस्ट डॉ. राजवीर सिंह भाटी के मुताबिक, कफ को सही तरीके से बांधना ज़रूरी है। बीपी मापने से पहले 5-मिनट आराम करें और सही पोस्चर में बैठें। साथ ही, डिजिटल मशीन से सिर्फ एक बार नहीं, 2-3 बार बीपी चेक करके औसत रीडिंग लें।