BPCL में जूनियर एग्ज़ीक्यूटिव और सेक्रेटरी के पदों पर निकली भर्ती, ₹1.20 लाख तक होगी सैलरी

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने जूनियर एग्ज़ीक्यूटिव और सेक्रेटरी के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार भारत पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bharatpetroleum.in पर जाकर 22 फरवरी तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी ₹30,000 से ₹1.20 लाख तक हो सकती है।