बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बीच सिलहट इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को राजशाही रॉयल्स के खिलाफ मैच से कुछ देर पहले ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली ज़की का निधन हो गया। ज़की अचानक मैदान में गिर गए और उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया। इसके बाद उन्हें ऐम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।