BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग पर सुनवाई से SC ने किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग पर सुनवाई से मना कर दिया है। एक संस्था ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर धांधली का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने व सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना में कई अभ्यर्थी प्रदर्शनरत हैं।