बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में फिर से वैकेंसी बढ़ने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग ने सहकारिता पदाधिकारी के 501 पदों की रिक्तियां बीपीएससी को भेजी हैं। ये पद वर्तमान में चल रही भर्ती प्रक्रिया में जोड़े गए तो बीपीएससी 70वीं के लिए पदों की संख्या 2500 से अधिक हो जाएगी।