inshorts

BPSC 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की मेन्स परीक्षा की तारीखें घोषित

बिहार लोकसेवा आयोग (बीपीएससी) ने एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य (लिखित) परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया है। आयोग ने बताया कि मेन्स की लिखित परीक्षा का आयोजन 25 से 30 अप्रैल तक संभावित है। गौरतलब है, 71वीं सीसीई प्रीलिम्स में करीब 13,368 अभ्यर्थी क्वॉलिफाई हुए हैं व मेन्स में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा।