बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 13 सितंबर को आयोजित हुई 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सामान्य अध्ययन की आंसर-की शुक्रवार को जारी कर दी। परीक्षार्थी bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आंसर-की देख और 21 से 27 सितंबर के बीच अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए परीक्षार्थी को प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹250 देने होंगे।