बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की संभावित तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 17 जनवरी 2027 को आयोजित हो सकती है। आयोग ने परीक्षा कैलेंडर में 1,189 पदों का उल्लेख किया है। वहीं, 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन (DV) की प्रक्रिया अगस्त-सितंबर 2026 में प्रस्तावित है।