BPSC TRE 3.0 और हेडमास्टर भर्ती की काउंसलिंग टलने के बाद नई तारीख हुई जारी

बीपीएससी टीआरई 3.0 और हेडमास्टर के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली काउंसलिंग की नई तारीखों का एलान कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने बताया कि प्रधानाध्यापकों की काउंसलिंग 20-21 दिसंबर को होगी जबकि टीआरई पास शिक्षक (कक्षा 1-12) की काउंसलिंग 23-28 दिसंबर और द्वितीय सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की काउंसलिंग 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक होगी।