BPSC TRE-3 की मार्कशीट हुई जारी

बिहार लोकसेवा आयोग (बीपीएससी) ने टीआरई-3 की मार्कशीट जारी कर दी है। बीपीएससी ने पहली से 5वीं, छठी से 8वीं, 9वीं, 10वीं और 11वीं-12वीं कक्षा के लिए हुई परीक्षा के मार्क्स जारी किए हैं और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebpsc.bihar.gov.in पर अपने मार्क्स देख सकते हैं। टीआरई-3 के सफल उम्मीदवारों की काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।