BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर HC में टली सुनवाई

बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना (बिहार) हाईकोर्ट में दायर की गईं याचिकाओं पर शुक्रवार को होने वाली सुनवाई टाल दी गई है। रिपोर्ट्स हैं कि न्यायाधीश के छुट्टी पर रहने के कारण सुनवाई टाली गई है। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में अब अगली सुनवाई 4 फरवरी को हो सकती है।