BPSC ने 71वीं मेंस परीक्षा का रिज़ल्ट किया घोषित

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की मुख्य परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। इसमें कुल 3,392 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं, जो अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होंगे। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर अपना रोल नंबर देख सकते हैं।

Load More