BPSC ने जारी की सहायक शिक्षा विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा की तारीख, 3 चरणों में होगी परीक्षा

बीपीएससी ने बुधवार को बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में होगा। 935 पदों की इस भर्ती के पहले चरण की परीक्षा 14 व 15 अप्रैल, द्वितीय चरण की 17 व 18 अप्रैल और तृतीय चरण की 20 व 21 अप्रैल को होगी।