BPSC ने वीडियो शेयर कर बताया खान सर का नाम 'फैसल खान', कहा- इनका ओछापन देखिए

बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच बीपीएससी ने वीडियो शेयर कर खान सर का नाम 'फैसल खान' बताया है। बीपीएससी ने X पर लिखा, "इनकी भाषा का स्तर देखिए! इन्होंने ओछेपन, अशिष्टता एवं अभद्रता की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। ऐसे गुरुओं से बिहार के छात्र/युवा सतर्क रहें।"