सुपौल (बिहार) के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत बीपीएससी शिक्षिका ने स्कूल से भागकर अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। ऑनलाइन वायरल हुए एक वीडियो में शिक्षिका प्रशासन से अपने व अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाती दिख रही है। बकौल शिक्षिका, उसके पति के परिवार को अपहरण के केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है।