inshorts

BRICS का अध्यक्ष बनने जा रहा भारत, मैं भारत संग काम करना चाहता हूं: फ्रांसीसी राष्ट्रपति

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है, "भारत, ब्रिक्स का अध्यक्ष बनने जा रहा है। मैं मध्यस्थता करने के लिए भारत के साथ काम करना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "ब्रिक्स देशों को जी7 विरोधी नहीं बनना चाहिए और जी7 को ब्रिक्स विरोधी नहीं बनना चाहिए।'' इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को कहा कि वह अगले महीने भारत का दौरा करेंगे।