BSE ने 41 शेयर के बदले सर्किट फिल्टर, सोमवार से लागू होगा नया प्राइस बैंड
BSE ने सर्विलांस कार्रवाई के तहत 41 शेयरों के सर्किट फिल्टर यानी एक दिन में शेयर के अधिकतम उतार-चढ़ाव की सीमा में बदलाव किया है जो सोमवार से लागू होंगे। इनमें कुछ शेयरों का बैंड 5% से बढ़ाकर 10% या 20% किया गया है जबकि कुछ शेयरों में इसे 10% से घटाकर 5% और 5% से 2% किया गया है।