इंटरनैशनल ETF में पैसा लगाने वालों के लिए खतरे की घंटी, BSE ने जारी किया बड़ा अलर्ट
BSE ने इंटरनैशनल ETF में निवेश करने वालों को चेतावनी दी है कि कुछ ETF अपनी वास्तविक NAV से काफी ज़्यादा प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। विदेशी सिक्योरिटीज़ की कीमत स्थिर रहने पर भी इन ETF की बाजार कीमत अचानक गिर सकती है। BSE ने निवेशकों से खरीदारी से पहले स्टॉक एक्सचेंज, AMFI/ट्रेडिंग-टर्मिनल पर NAV जांचने को कहा है।