BSE ने कमाया ₹558 करोड़ का मुनाफा, 44% बढ़ा रेवेन्यू; 5 साल में 4,187% चढ़ा है शेयर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने जुलाई-सितंबर 2025 में ₹558 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 61% अधिक है। वहीं, इस अवधि में एक्सचेंज का रेवेन्यू 44% बढ़कर ₹1,068 करोड़ हो गया। पिछले 5-वर्षों में बीएसई का शेयर 4,187% उछला है यानी इसने ₹1 लाख के निवेश को ₹41.87 लाख बना दिया।

Load More