BSE लिस्टेड कंपनियों ने रचा इतिहास! पहली बार ₹482 लाख करोड़ के पार पहुंचा मार्केट कैप
बीएसई (BSE) पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार ₹482.31 लाख करोड़ के ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अप्रैल 2026 से अब तक इसमें करीब 17% की बढ़ोतरी हुई है। इस रिकॉर्ड उछाल के पीछे विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी, कच्चे तेल के दामों में नरमी और भू-राजनीतिक तनाव कम होना मुख्य वजहें बताई गई हैं।