बीएसईबी ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा 2.0 का परिणाम शनिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया। परीक्षा में कक्षा 1-5 वर्ग में 81.45%, कक्षा 6-8 वर्ग में 81.41%, कक्षा 9-10 वर्ग में 84.20% और कक्षा 11-12 वर्ग में 71.41% शिक्षक उतीर्ण हुए। परीक्षा में करीब 65,716 शिक्षक पास हुए हैं।