BSF का मज़ाक बनाया गया: ‘बॉर्डर 2’ की स्टार कास्ट के स्वागत में सैनिकों की परेड पर सिंघवी
कांग्रेस सांसद व वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने ‘बॉर्डर 2’ की स्टार कास्ट के स्वागत में सैनिकों से परेड कराए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सिंघवी ने कहा, "जवानों की परेड के बीच बॉलीवुड ऐक्टर्स का जीप में शाही अंदाज़ में आना...बीएसएफ जवानों का मज़ाक बनाना और अपमान है।" उन्होंने कहा, "वर्दी कोई प्रॉप नहीं...देशभक्ति तमाशा नहीं है।"