सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के 3,588 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी और उम्मीदवार 25 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट www.bsf.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र आवेदन की आखिरी तारीख तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।