BSF ने त्रिपुरा बॉर्डर पर तस्करी की कोशिश की नाकाम, फायरिंग में एक बांग्लादेशी की हुई मौत
त्रिपुरा में बीएसएफ ने लाटियापुरा बॉर्डर आउटपोस्ट पर तस्करी कर रहे एक बांग्लादेशी को मार गिराया है। दरअसल, कुछ लोग भारतीय क्षेत्र से सीमा के पार कुछ सामान फेंक रहे थे और उधर के लोग उसे उठा रहे थे। बीएसएफ के हस्तक्षेप करने पर बांग्लादेशियों ने एक कॉन्सटेबल पर हमला कर दिया और बचाव में बीएसफ को फायरिंग करनी पड़ी।